दीवार निकालने को लेकर भिड़े पड़ोसी
ओढ़ां | बड़ागुढ़ाथाना क्षेत्र के गांव कर्मगढ़ में दीवार निकालने को लेकर पनपे विवाद में दो पक्षों से दो लोग घायल हो गए। पुलिस को दिए बयान में रामस्वरूप पुत्र दौलत राम ने बताया कि वह अपने घर में दीवार निकाल रहा था कि उसके पड़ोसी सोनू आदि ने उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें घायल हुए रामस्वरूप को सिरसा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।