- Hindi News
- राजकीय स्कूलों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता 26 से
राजकीय स्कूलों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता 26 से
सिरसा | बरनालारोड स्थित शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में 26 सितंबर से राजकीय स्कूलों की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि अंडर 14 आयु वर्ग में लड़के लड़कियों की तीरंदाजी, बेसबॉल, बास्केटबाल, हॉकी, जूडो, नेटबॉल, तैराकी, राइफल, जिम्नास्टिक्स, थंगा मार्शल आर्ट, ताईक्वाडो, मार्शल आर्ट, सॉफ्ट बॉल योगा होगी। वहीं केवल लड़कों के अंडर 14 आयु वर्ग में कुश्ती क्रिकेट, जबकि लड़कियों के आयु वर्ग में फुटबॉल का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।