- Hindi News
- भागवत कथा से जीवन सार्थक बनता है : स्वामी किशोर
भागवत कथा से जीवन सार्थक बनता है : स्वामी किशोर
सिरसा | हनुमानमंदिर अग्रसेन कॉलोनी में राधा कृष्ण महिला संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह के पहले दिन कथा के दौरान स्वामी किशोर व्यास ने कलयुग के प्रारंभ भक्ति ज्ञान वैराग्य का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि किस प्रकार नारद के आग्रह पर बद्रीनाथ ने ब्रह्मापुत्र, संत, सनक सदन ने कलियुग में मनुष्य को भक्ति मोक्षदायनी कथा श्रीमद् भागवत कथा सुनाई और कहा कि कलियुग में अगर मनुष्य को मोक्ष शांति चाहिए तो भागवत कथा ही एक मात्र ऐसा ग्रंथ है। जो मनुष्य के जीवन को सार्थक बना सकता है। स्वामी जी ने गोकर्ण धुंधकारी का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि धुंधकारी द्वारा इतने पाप करने पर भी मृत्यु के पश्चात उसके निमित गौकर्ण ने भागवत कथा करवाई और उसको मोक्ष मिला।