पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायर्ड कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया मंथन

रिटायर्ड कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया मंथन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | कचहरीरोड स्थित पटवार भवन में गुरुवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन हुआ। जिसमें कर्मचारियों ने किशोरीलाल मेहता की अध्यक्षता में मांगों को लेकर मंथन किया। संघ के राज्य महासचिव राजेंद्र सिंह अहलावत ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने के लिए 25 अगस्त को कैबिनेट की मीटिंग में फैसला ले लिया गया। जबकि वेतन संबंधी पत्र जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मांग पुरी नहीं की गई। प्रांतीय प्रधान आरसी जग्गा ने सम्मेलन में 12 अगस्त को रोहतक रैली के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों की मांग पुरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर जसवंत सिंह पटवारी, कृष्ण लाल शर्मा, हरीचंद मेहता, राजेंद्र सिंह, दलीप सिंह, जरनैल सिंह, मनोहर लाल रती राम मौजूद थे।