पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुणी मैया हेमकुंवर महाराज का 90वां जन्मदिवस मनाया

गुरुणी मैया हेमकुंवर महाराज का 90वां जन्मदिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसजैन सभा रोड़ी में चल रहे चार्तुमास के दौरान प्राचीन मंदिर सिद्ध बाबा गौसपूरी में रजत रश्मि महाराज के दिशा निर्देशन में तपाचार्य संथारा साधिका गुरुणी मैया हेमकुंवर महाराज का 90वां जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस सभा में सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस प्रवचन सभा में सरदूलगढ़ से गरीबों के मसीहा तपस्वी र| सुमति मुनि महाराज विशेष रुप से उपस्थित हुए। प्रवचन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सवा लाख महामंत्र नवकार का जाप किया गया। साध्वी रजत रश्मि महाराज ने गुरुणी मैया के जीवन पर भी प्रकाश डाला। रामामंडी से रामकुमार बंसल ने गुरुणी मैया के जीवन पर सुंदर झांकी प्रस्तुत की। इस प्रवचन सभा में सिरसा, रतिया, फतेहाबाद के अलावा पंजबा और राजस्थान के अनेक गांव के श्रद्धालु उपस्थित हुए।