स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान
राजकीयनेशनल कालेज के एनएसएस ईकाई 4 5 का एक दिवसीय कैंप लगाया गया। कैंप में ग्राउंड, गर्ल्स विंग, गर्ल्स होस्टल में सफाई अभियान चलाया। कैंप में करीब 200 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। इस अवसर पर कालेज प्राचार्य डा. सुमन गुलाब ने कहा कि हमें पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। डा. हरजीत ढिल्लों ने कहा कि 22 को सुबह 10 बजे वोट जागृति रैली भाग लेने का आह्वान किया। अभियान के दौरान प्रोग्राम आफिसर डा. निर्मला सिंह, डा. एचएस ढिल्लों भी उपस्थित थे।