- Hindi News
- चेन खींचने पर दस मिनट तक फाटक पर खड़ी रही ट्रेन
चेन खींचने पर दस मिनट तक फाटक पर खड़ी रही ट्रेन
सिरसा के रेलवे फाटक के बीच रेवाड़ी से फाजिल्का जाने वाली ट्रेन अचानक रुक गई। बताया जाता है कि ट्रेन किसी शरारती तत्व के चेन खींचे जाने के चलते रोकी गई थी। ट्रेन 3 बजकर 5 मिनट पर फाटक के बीच में रोक दी गई और 3 बजकर 15 मिनट पर जांच के बाद चली।
जांच में पाया गया कि हिसार में चल रही फौज की भर्ती के दौरान वापस लौट रहे युवकों ने ट्रेन की चेन खींचकर शरारत की थी। जिसके तहत चेन खींचे जाने का सिग्नल मिलते ही ट्रेन रुक गई। 10 मिनट तक चली जांच के दौरान चेन खींचने वाले युवक का कोई पता नहीं लग पाया और ट्रेन रवाना कर दी गई। इस दौरान फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।