- Hindi News
- दिल्ली पुल के पास बेसुध मिली 15 वर्षीय लड़की
दिल्ली पुल के पास बेसुध मिली 15 वर्षीय लड़की
दिल्ली पुल के पास एक 15 वर्षीय युवती संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली है। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। युवती कुछ भी बोलने-समझने में असमर्थ जान पड़ती है। इस कारण पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की चिकित्सीय जांच करवाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
शुक्रवार शाम किसी ने दिल्ली पुल के निकट एक 15 वर्ष की लड़की को सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़े देखा। वह नग्न अवस्था में थी। मामले की सूचना जिला बाल संरक्षण अधिकारी को दी गई। उनकी टीम मौके पर पहुंची और लड़की को सामान्य अस्पताल लेकर आई। युवती सहमी हुई है और कुछ भी बता पाने में असमर्थ है।
आशंका जताई जा रही है कि युवती उत्तराखंड या बिहार की ओर से है। इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है कि संभवत: युवती को कोई गाड़ी चालक अपने साथ लाया और रात के अंधेरे में उसे यहां फेंक कर चला गया।
दुष्कर्मकी पुष्टि नहीं हुई
युवतीके साथ दुष्कर्म किए जाने बारे अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि युवती की चिकित्सीय रिपोर्ट आने के बाद ही सब स्पष्ट हो पाएगा। इसके अलावा युवती के बारे में अन्य जानकारी जुटाने की भी कोशिश की जा रही है।