शिमला कैंप से ट्रेनिंग लेकर लौटे छात्र
गांव चकजालू स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के चार विद्यार्थी गोबिंद शर्मा, सुमित, अमित कुमार सुमित कुमार शिमला में पर्वतारोहण एडवेंचर कैंप से लौटे। चार दिवसीय शिविर भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से 3 से 6 फरवरी तक तारा देवी स्थित स्टेट ट्रेनिंग हेड क्वार्टर पर लगाया गया। मुख्याध्यापक पालविंद्र शास्त्री ने बताया कि ट्रेनिंग लेकर लौटे छात्रों के सम्मान में रैली भी निकाली गई। एसके युवा क्लब प्रधान अमरजीत प्रेरक ने चारों को क्लब के आगामी कार्यक्रम में सम्मानित करने की घोषणा की। मुख्याध्यापक ने बताया कि राज्य स्तरीय शिविर में सिरसा, अंबाला, यमुनानगर, मेवात, भिवानी, जींद कैथल के 200 स्काउट्स मास्टर ने भाग लिया। शिविर के दौरान स्काउट्स को बर्फ में ट्रेकिंग, जंगल में बिना बर्तन खाना बनाना सिखाया।