रस्साकशी में अब्दुल कलाम टीम जीती
बप्पा के होली स्टार सीनियर सेकंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
खेल
गांव बप्पा के होली स्टार सीनियर सेकंडरी स्कूल में वार्षिक हाऊस खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में लड़कियों के लाँग जंप में विवेकानंद हाऊस की प्रभजोत ने प्रथम एपीजे अब्दुल कलाम हाऊस की गगनदीप कौर द्वितीय रही। लैमन रेस दीक्षा प्रथम, राधिका द्वितीय पल्लवी तृतीय रही। थ्री लैग रेस में पल्लवी पंकज रानी प्रथम, निष्ठा आंचल की जोड़ी द्वितीय रही।
लंबी कूद मुकाबले में विवेकानंद हाऊस के सुधीर ने प्रथम, एपीजे अब्दुल कलाम हाऊस के अमित द्वितीय रहा। जूनियर विंग के लंबी कूद मुकाबले में बलजीत प्रथम गगनदीप द्वितीय रहा। रस्साकशी में लड़कों लड़कियों के मुकाबले में अब्दुल कलाम हाऊस की टीम विजेता बनी।
सीनियर विंग के शॉटपुट मुकाबले में गुरप्रीत सिंह पूजा प्रथम विजय कुमार रिंकी द्वितीय रही। जूनियर विंग शॉटपुट में संजय प्रियंका प्रथम रहे। स्कूल के प्रबंधक राजकुमार मेहता प्रिंसीपल शशि भूषण मेहता ने कहा कि खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्हें पढाई के साथ अन्य कार्यक्रमों प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। मौके पर स्कूल संचालक राजकुमार मेहता, शशीभूषण मेहता, वाइस प्रिंसीपल विनोद कुमार शेखावत, बनवारी लाल, हरदयाल मेहता हरदयाल कामरा मौजूद थे।
सिरसा। बप्पा गांव के होली हाई स्कूल के वार्षिक खेलकूद उत्सव में रस्साकशी में भाग लेती छात्राएं।