- Hindi News
- ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते ऑटो चालक
ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते ऑटो चालक
शहर में रोड पर दौड़ने वाले ऑटो ट्रैफिक नियमों की पालना करके यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं,यही नहीं ऑटो चालक यात्रियों से मनचाहा किराया भी बसूल कर रहे हैं। ऑटो चालकों ने किराये का भी किसी भी स्थान का निर्धारित नहीं किया हुआ है।
बस या ट्रेन पकड़ने की जल्दी में यात्री ऑटो चालक के साथ किराए को लेकर बहस भी नहीं कर सकते। बता दें कि शहर में करीब 4000 ऑटो रोड पर दौड़ रहे हैं। जब यातायात थाना प्रभारी यादविंद्र सिहं द्वारा आरटीओ से मांगी गई जानकारी में 150 ऑटो का रजिस्ट्रेशन मिले हैं।
बिनाअनुमति के दौड़ते हैं ऑटो
रोडपर बिना अनुमति के ऑटो दौड़ते देखा जा सकते है। शहर में ऑटो की भरमार देखकर ट्रेफिक थाना प्रभारी ने 15 जनवरी को कागज पूरे करवाने यातायात नियमों की सभी शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए थे। ऑटो चालकों को इस दौरान 15 दिन का समय दिया गया था।
कुछ ऑटो चालकों ने थाना प्रभारी के निर्देशों की पालना करते हुए यातायात नियमों को अपना लिया है मगर कुछ ऑटो चालक यातायात नियमों को आज भी ताक पर रखे हुए हैं।
ऑटो चालक बरसात के दिनों में यात्रियों से दोगुना किराया बसूल करते हैं। ऐसे में यात्री द्वारा बहस करने पर उसे बीच रास्ते ही उतार दिया जाता है। जिस पर यात्री पैदल चलने बारिश में भीगने को मजबूर हो जाते हैं।
यातायात थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह ने कहा कि बिना कागजों के दौड़ रहे ऑटो के खिलाफ कार्यवाही जारी है। इस दौरान शहर के चौकों पर तैनात पुलिसकर्मी किए गए हैं और ऑटो के कागजों की जांच की जा रही है। पुलिस ने नियमों का पालन नहीं करने वाले 50 ऑटो के चालान काटे गए हैं।