पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी में बेचा जा रहा रोड़ी, क्रेशर

मंडी में बेचा जा रहा रोड़ी, क्रेशर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपास मंडी में ट्रकों के माध्यम से रेता बजरी और क्रेशर बेचने वाले प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने के बाद भी नहीं मान रहे हैं। हालांकि एक बार उनकी संख्या घट गई है, लेकिन अभी तक पूर्ण रूप से उनपर प्रतिबंध नहीं लग पाया है। शनिवार को भी एक दो ट्रक संचालक मंडी में अपना व्यापार कर रहे थे।

ऐसे में व्यापारियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन पर कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए। अधिकारियों ने शुक्रवार को मंडी में खड़े ट्रकों के टायरों की हवा निकलवाई थी। जिसके तहत पुलिस पीसीआर को भी तैनात किया गया था। किसानों को लगातार हो रही परेशानियों को देखते हुए ये निर्देश भी दिए गए थे कि अगर कोई भी ट्रक मंडी परिसर में खड़ा पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। लेकिन प्रशासन द्वारा उठाए गए सख्त कदमों के बाद भी ट्रक चालक अपनी मनमानी करते देखे जा रहे हैं। अभी तक मुख्य गेट का ताला नहीं खोला गया है, मगर बावजूद इसके अन्य गेट से ट्रक मंडी में प्रवेश कर रहे हैं।

सिरसा। अनाजमंडी में रेता से भरा खड़ा ट्रक मंडी में लगे रेते के ढेर।

कपास मंडी के व्यापारी अर्पण, रणजीत, नरेश ने बताया कि हवा निकालने से इन पर कोई असर नहीं हो रहा है। पुलिस को ट्रक कब्जे में लेना चाहिए। वहीं भारी चालान भी किया जाना चाहिए। पुलिस पूरी सख्ती दिखाएगी। तभी जाकर ये मानेंगे। ट्रैफिक एसएचओ को पूरा ध्यान देना चाहिए। वे स्वयं आकर कार्रवाई करें। वहीं मार्केट कमेटी के अधिकारी भी लगातार कार्रवाई करते रहें।