विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
सिरसा | जेसीडीविद्यापीठ स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज एवं जेसीडी बहुतकनीकी संस्थान में शनिवार को सागर मणि हाई स्कूल के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया। कॉलेजों में स्थापित आधुनिक प्रयोगशालाएं, कम्प्यूटर लैब एवं अन्य कक्षा-कक्ष कार्यशैली के साथ-साथ शिक्षा प्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। इस भ्रमण का आयोजन संस्थान के प्राध्यापक इंजी. अवतार सिंह एवं इंजी. अश्वनी बैनीवाल के मार्गदर्शन जेसीडी विद्यापीठ के एडमिशन ऑफिसर सुनील खुराना के मार्गदर्शन में आयोजित करवाया गया था। छात्रों ने ताऊ देवीलाल संग्रहालय में चौ. देवीलाल की ऐतिहासिक चीजों का भी अवलोकन किया तथा विद्यापीठ में स्थापित सभी कॉलेजों के बारे में भी जानकारी ली। जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं संस्कारों के साथ उनका सर्वांगीण विकास करना है।