- Hindi News
- छप्परवाल वाली गली का निर्माण सही नहीं होने पर जताया रोष
छप्परवाल वाली गली का निर्माण सही नहीं होने पर जताया रोष
सिरसा | गोलडिग्गी स्थित छप्परवाल वाली गली का लेवल सही नहीं पर गलीवासियों में रोष है। जिसको लेकर वे एसडीएम से मिले। नगर परिषद के ईओ बीएन भारती के आश्वासन पर गलीवासी शांत हुए। गली निवासी देशराज, दलीप कुमार, रामसिंह, कृष्ण कुमार ने कहा कि दो दिन पहले सीमेंट से बनने वाली गली का निर्माण कार्य शुरू हुआ। नगर परिषद की ओर से बनने वाली इस गली में तो सही लेवल है ओर ही इसमें सही सामग्री लगाई जा रही है। जिससे गली में लेवल सही नहीं पर जलभराव हो सकता है।