- Hindi News
- कहीं होने लगी सफाई तो कहीं गली निर्माण को हरी झंडी
कहीं होने लगी सफाई तो कहीं गली निर्माण को हरी झंडी
ऐसा मुख्यमंत्री तो हमने पहली बार देखा है जो समस्याओं का तुरंत समाधान करते हैं। यह बात गांधी कॉलोनी निवासी शिव नीलम कौर ने कही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की सीएम विंडो के कारण हमारी समस्या का समाधान बहुत ही जल्दी हुआ है। उन्होंने सीएम विंडो में कॉलोनी में सफाई कर्मचारी होने की शिकायत की तो मुख्यमंत्री के प्रयासों से कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद द्वारा गांधी कॉलोनी में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है तथा वे प्रतिदिन नियमित रूप से कॉलोनी में सफाई करते हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री के इस प्रकार के कार्यों की सराहना की और कहा कि उन्हें विश्वास है कि जिला की अन्य समस्याओं कार्याे का भी समाधान जल्द होगा। कौर ने बताया कि उन्होंने शहर में आवारा पशुओं से संबंधित भी शिकायत की थी, जिसके लिए प्रशासन सरकार कार्य कर रही है तथा गौशाला नंदीशाला बनाए जाने की और ध्यान दिया जा रहा है।
प्रेम नगर निवासी राम कुमार ने गली पक्की बनवाने संबंधी शिकायत सीएम विंडो में डाली थी जिस पर उन्हें कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही टैंडर लगा कर गली का निर्माण कर दिया जाएगा। शक्ति नगर निवासी हरी सिंह ने गली पक्की बनवाने सीवर लाईन बड़ी डलवाने संबंधी शिकायत सीएम विंडो में की थी जिस पर उन्होंने बताया कि उसे नगर परिषद अधिकारी द्वारा नगर परिषद कार्यालय में बुलाया गया और कार्यकारी अधिकारी द्वारा कनिष्ठ अभियंता को गली का साइज खर्च का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिये।
शांति नगर निवासी नीरज भारद्वाज ने सीएम विंडो में सफाई कर्मचारी नियुक्त करने, गली पक्की बनवाने और बड़ी सीवर लाईन डलवाने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई थी।