- Hindi News
- समाज राष्ट्र निर्माण बेहतर शिक्षा पर निर्भर : चोपड़ा
समाज राष्ट्र निर्माण बेहतर शिक्षा पर निर्भर : चोपड़ा
समाज राष्ट्र के निर्माण का दायित्व शिक्षा पर निर्भर होता है। जिस समाज देश में शिक्षा का स्तर ऊंचा हो। वह शीघ्र ही उन्नति कि पथ पर अग्रसर होता है।
यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चौपड़ा ने स्थानीय विवेकानंद बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 47वें वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बच्चे होते है।
आज बच्चों ने अपने अभिभावकों के सामने जो उपलब्धियां हासिल की है। इसके लिए अभिभावक शिक्षक बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि जिस किसी युवा ने इस विद्यालय की स्थापना की थी उसके दिल में भावी पीढ़ी को शिक्षित करने की एक ललक थी। स्वर्गीय श्री मोहर सिंह यादव ने इस विद्यालय की स्थापना उस समय की थी जब कोई भी व्यक्ति निजी स्कूल खोलने में संकोच महसूस करते थे।
उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना करके शिक्षा के पावन मंदिर को एक भवन के रूप में खड़ा किया है और संचालन में अहम भूमिका निभा रहे है। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष अमीरचंद मेहता, एडवोकेट यतिंद्र सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री गुरदेव सिंह राही उपस्थित थे।
सिरसा। स्वामी विवेकानंद बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव में नृत्य करते छात्र।