- Hindi News
- स्टूडेंट्स को नहीं देखने दिया लाइव शो, मुख्य गेट पर लगाया ताला
स्टूडेंट्स को नहीं देखने दिया लाइव शो, मुख्य गेट पर लगाया ताला
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित पंजाबी गायकों के लाइव कन्सर्ट के दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से आयोजकों का टकराव हो गया। विद्यार्थी इस बात से नाराज थे कि विश्वविद्यालय में समारोह हो रहा है और आयोजक विद्यार्थियों को निशुल्क देखने नहीं दे रहे हैं। विद्यार्थियों ने इस बात को लेकर करीब डेढ़ घंटा हंगामा किया। पहले प्रशासनिक भवन के आगे प्रदर्शन किया और फिर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को ताला जड़ दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। आखिरकार समारोह के आयोजकों द्वारा विवि के विद्यार्थियों को निशुल्क एंट्री दिए जाने की बात कहने पर मामला शांत हुआ।
लॉयंस क्लब रैपिड यूथ एमर्जिंग टैलेंट क्लब सिरसा द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में स्थित मल्टीपर्पज हॉल में पंजाबी गायकों के लाइव कन्सर्ट का आयोजन किया जा रहा है।
इस कन्सर्ट के दौरान पंजाबी के गायक बब्बल राय, जस्सी गिल, प्रभ गिल और सुरजीत माही द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है। समारोह के लिए 1000 रुपये की टिकट रखी गई है। सुबह विश्वविद्यालय के विद्यार्थी जब समारोह देखने मल्टीपर्पज हॉल पहुंचे तो उनसे टिकट दिखाने को कहा गया।
इससे विद्यार्थी भड़क गए और हंगामा करने लगे। नई सुबह छात्र विंग के प्रधान जगदीप गोदारा, रामनिवास माधोसिंघाना ने बताया कि वे विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं और ऐसे में उनके लिए कार्यक्रम में एंट्री निशुल्क होनी चाहिए। विद्यार्थी अपनी मांग को लेकर प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन करने लगे लेकिन जब इतने से भी बात नहीं बनी तो उन्होंने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। किसी को भी तो अंदर जाने दिया जा रहा था और ही बाहर आने दिया गया। ऐसे में समारोह देखने के लिए आने वाले लोगों की भीड़ विश्वविद्यालय के बाहर जमा हो गई लेकिन विद्यार्थी टस से मस हुए और गेट के ऊपर भी चढ़ गए।
मामले की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल दल-बल सहित मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्रों ने उनकी भी एक मानी। आखिर करीब डेढ़ घंटे बाद समारोह के आयोजकों ने घुटने टेक दिए और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की निशुल्क एंट्री पर सहमति दे दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने ताला खोला और मामला शांत हो पाया।
समारोह में एंट्री होने का गुस्सा विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति पर जम कर निकाला। प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि कुलपति की नाकामियों की वजह से विश्वविद्यालय शिक्षा की बजाय अन्य वजहों से ज्यादा चर्चा में रहता है। आए दिन किसी किसी विभाग के कर्मचारियों के बीच असंतोष के कारण धरने-प्रदर्शन होते हैं और कुलपति कभी भी उनकी बात सुनने के लिए विश्वविद्यालय में मौजूद नहीं मिलते।
सिरसा। सीडीएलयू के शाॅपिंग कांप्लेक्स में होने वाले लाइव शो के विरोध करने वाले छात्रों को समझातें हुए एसएचओ सुरेशपाल।