पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान प्रदर्शनी में सिरसा प्रथम

विज्ञान प्रदर्शनी में सिरसा प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | एससीईआरटीगुड़गांव द्वारा आयोजित दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी-2015 में सिरसा जिला प्रथम स्थान पर रहा है। जिला के विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. ज्ञान चावला ने बताया कि एससीईआरटी गुड़गांव द्वारा 04 फरवरी से 6 फरवरी तक दो दिवसीय प्रदेशस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी-2015 का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से विज्ञान के 200 माडल प्रस्तुत किए गए, जिसमें गणित पर्यावरण, ऊर्जा, यातायात एवं सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न मॉडलों के साथ सिरसा जिला के 12 मॉडलों ने हिस्सा लिया। इन 12 मॉडलों में से 4 मॉडलों को राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है, जोकि प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थानों पर रखे गए है। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों को देखते हुए एससीईआरटी गुडग़ांव ने सिरसा जिला को प्रथम स्थान का सम्मान देने के साथ साथ जिला के विज्ञान विशेषज्ञ डॉ.ज्ञान चावला को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है, जिससे सिरसा जिला गौरवान्वित हुआ है।