- Hindi News
- हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ के जिला प्रधान बने सुशील शर्मा
हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ के जिला प्रधान बने सुशील शर्मा
सिरसा | रानियांरोड स्थित कंबोज धर्मशाला में शनिवार को हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ सिरसा इकाई का 30वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। संघ के पदाधिकारी विनय शर्मा ने दवा कंपनियों द्वारा की जा रही कथित मनमानी एवं दवा प्रतिनिधि संगठनों को कमजोर एवं समाप्त करने कोशिशों का डटकर मुकाबला करने एकजुट रहने की अपील की। इसके बाद संघ की वर्ष 2015 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सुशील शर्मा को लगातार सातवीं बार सिरसा इकाई का प्रधान मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त विनय शर्मा को जिला सिरसा इकाई का संरक्षक, विकास धवन नवनीत कंबोज को उपप्रधान, पूर्ण सिंह को सचिव, कमल शर्मा परमपाल सिंह को संयुक्त सचिव, प्रीतपाल सिंह को कोषाध्यक्ष नरेश जांगड़ा को सहकोषाध्यक्ष चुना गया।