- Hindi News
- नहरों की मरम्मत सफाई के लिए खर्च होंगे 70 करोड़ : डीसी
नहरों की मरम्मत सफाई के लिए खर्च होंगे 70 करोड़ : डीसी
सिरसा | किसानोंके खेतों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए प्रदेश में नहरों की मरम्मत सफाई के लिए 70 करोड़ की राशि खर्च की गई है ताकि अंतिम छोर तक सिंचाई का पानी पहुंच सके। डीसी निखिल गजराज ने बताया कि बाढ़ के पानी को सिंचाई के लिए, गिरते भूजल में सुधार के लिए प्रयोग करने हेतू व्यापक प्रबंध किये जा रहें हैं। राज्य सरकार एसवाईएल के निर्माण और रावी, व्यास के पानी से प्रदेश के हिस्से का न्यायोचित पानी लेने के लिए वचनबद्ध है। सरकार ने पंजाब विधानसभा द्वारा पारित पंजाब समझौते निरस्तीकरण अधिनियम 2004 के संबंध मे कानूनी राय लेकर इसे रद्द करवाने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक मुकदमा दायर करने के निर्णय लिया है।