पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ झांकी प्रथम

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ झांकी प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाजाखेड़ा रोड स्थित एवी इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को ग्रैंड पैरेंट्स डे पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के दादा दादी ने भाग लिया। स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा अनेक प्रकार की झांकियां भी प्रस्तुत की। स्कूल की प्राचार्या नीतू मदान ने बच्चों के दादा-दादी का स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया। बच्चों को संबोधित करते हुए नीतू मदान ने कहा कि हमने बुजुर्गों का मान करना चाहिए।

बुजुर्ग ही हमें बेहतर रास्ता दिखा सकते हैं। इससे पहले समारोह में मुख्यातिथि का चयन बुजुर्ग लक्की ड्रा के माध्यम से किया गया, जिसमें सतपाल जसवीर कौर को चुना गया। कार्यक्रम दौरान बुजुर्गों से सवाल भी पूछे गए। सही जवाब देने वालों को उपहार दिए गए। इसके बाद झांकियों का भी बुजुर्गों ने अवलोकन किया। जिसमें ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की झांकी प्रथम, पंजाबी सभ्याचार पर आधारित ‘रंगला पंजाब झांकी द्वितीय संयुक्त परिवार की झांकी ने तृतीय रही।

इसके अलावा हरियाणवीं संस्कृति, सर्वधर्म, सफाई अभियान, नारी शक्ति, फिल्म इंडस्ट्री, गुजराती संस्कृति, कश्मीरी संस्कृति, महाराष्ट्र संस्कृति आदि पर भी मनमोहक झांकियों का बेहतरीन ढंग से प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, जिस पर उपस्थित बुजुर्ग थिरकने पर मजबूर हो गए। लड़कियों के साथ हो रही घटनाओं पेशावर में हुए बच्चों पर हमलों पर आधारित कोरियोग्राफी भी प्रस्तुत की गई। समारोह का मंच संचालन रश्मि मेहता, सुरेश कुमार मोनिका लूथरा ने संयुक्त रुप से किया। मौके पर मोनिका, गौरव ग्रोवर, विशाल, मीना, चैरी, रेवा, शरणजीत कौर थी।

स्कूल में कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ की झांकी पेश करती छात्राएं।