पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाॅ. वेद बेनीवाल फिर बने आईएमए के प्रदेश संरक्षक

डाॅ. वेद बेनीवाल फिर बने आईएमए के प्रदेश संरक्षक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईएमएमुख्यालय के आदरी महासचिव पदमश्री डाॅ. केके अग्रवाल ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान स्वच्छता अभियान जैसे सरकारी कार्यक्रमों को आईएमए को अपने हाथ में लेना चाहिए और सरकारी तंत्र को इन योजनाओं पर बाहर से सहयोग करना चाहिए। वे फरीदाबाद में आईएमए हरियाणा के वार्षिक अधिवेशन में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश भर से आए डाॅ. को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सिरसा जैसे क्षेत्र में डाॅ. ने रक्तदान, नेत्र दान, देह दान आदि में प्रभावशाली काम किया है। जिसके लिए सिरसा के डाॅ. साधुवाद के पात्र है।

इस बैठक में पदमश्री डाॅ. एनके पांडे सिरसा के डाॅ. वेद बेनीवाल को फिर से संरक्षक मनोनीत किया गया। डाॅ. वेद बेनीवाल ने कहा कि निसंदेह डाॅ. वर्ग समाज की सच्ची सेवा कर रहा है, इसके बावजूद प्रत्येक डाॅ. को व्यक्तिगत स्तर पर भी सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए अभी और सक्रिय होने की जरूरत है। उन्होंने सिरसा में रक्तदान को बढ़ावा देने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ चले अभियान की चर्चा की। बैठक में सिरसा के डाॅ. शैलेष तौमर डाॅ. दीपेश तलवार को प्रदेश कार्यकारिणी मनोनीत किया गया।