- Hindi News
- दुकानेंं बनवाने के लिए नप ने दिया एक महीने का समय
दुकानेंं बनवाने के लिए नप ने दिया एक महीने का समय
सालोंसे खाली पड़े प्लाटों पर अब मालिकों को दुकानें बनानी ही पड़ेगी। क्योंकि नगर परिषद सिरसा ने ऑटो मार्केट में दुकाने बनाकर शहर के अन्य हिस्सों में ऑटो व्यवसाय चलाने वालों मैकेनिकों और दुकानदारों पर सख्ती कर दी।
नगर परिषद ने दुकानदारों को सार्वजनिक इश्तहार से एक महीने के अंदर निर्माण कार्य शुरू करने का समय दिया है। ऑटो मार्केट में इस समय करीब 450 प्लाट ऐसे हैं जिनमें मालिकों ने दुकानें ही नहीं बनाई। यदि दुकानें बन जाती है तो शहर की जनता भवन अस्पताल की गली और अन्य हिस्सों में चल रहा ऑटो व्यवसाय ऑटो मार्केट में स्थानांतरित हो जाएगा।
जिससे कि बाजार खुला हो जाएगा और ट्रैफिक सिस्टम में भी सुधार आएगा। 54 एकड़ में फैली ऑटो मार्केट, हिसार की ऑटो मार्केट से भी दो गुणा बढ़ी है। हिसार ऑटो मार्केट करीब 20 से 25 एकड़ में फैली है। नगर परिषद में ऑटो मार्केट के आबंटन में धांधली के मामले भी चल रहे हैं और इस मामले की विजिलेंस जांच भी हो रही है।
इससे पहले 2011 में दिया था एक साल का समय
नगरपरिषद ने 2003 में भी दुकानें निर्मित करने पर ऑटो मार्केट के करीब 128 प्लाटों को जब्त कर लिया था। इसमें वे भी दुकानें शामिल थी जिनके मालिकों ने किश्तें अदा नहीं की थी। 2011 में नगर परिषद सिरसा ने दुकानें बनाने वाले दुकानदारों को एक साल का समय दिया था कि वे इस अवधि के अंदर-अंदर दुकानें का निर्माण कर लें। मगर दो सालों बाद भी करीब 450 प्लाट खाली है जिनमें दुकानों का निर्माण नहीं हो पाया। 1985 में ऑटो मार्केट में प्रथम फेस में करीब 703 प्लाटों का आबंटन किया गया। द्वितीय फेज में करीब 703 प्लांट का आबंटन किया गया था।
शहर की वह जगह जहां पर ऑटो मार्केट के लिए दुकानंे बनाई जानी है।