पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू का संभावित एक और मरीज मिला

स्वाइन फ्लू का संभावित एक और मरीज मिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें स्वाइन फ्लू का एक और संभावित मरीज सामने आया है। अस्पताल प्रशासन ने उसे भर्ती करके उसका इलाज शुरू कर दिया है। वहीं उसके ब्लड सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेज दिए गए हैं। इसके अलावा सी ब्लॉक के एक व्यक्ति ने अस्पताल प्रशासन पर स्वाइन फ्लू के प्रति गंभीर होने का आरोप भी लगाया है। उसका कहना है कि जब कोई मरीज स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते जांच के लिए जाता है तो अस्पताल का स्टाफ बिना जांच किए ही दवाई दे देता है। जब उनसे सैंपल लेने की बात कही जाती है तो वे कहते हैं। इसकी कोई जरूरत नहीं है। जब हालत ज्यादा गंभीर होगी तब देखेंगे।

बिना जांच दे दी दवा

सीब्लॉक निवासी सुदर्शन सिंह ने बताया कि वह पिछले पांच दिन से जुकाम और बुखार से पीड़ित है। वह रविवार सुबह स्वाइन फ्लू की जांच करवाने के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने बिना सैंपल भरे ही। उसे दवाई दे दी। उसे कहा गया कि हालत गंभीर होगी तो सैंपल ले लिया जाएगा। उसने बताया कि उसने इसकी शिकायत डिप्टी सीएमओ वीरेश भूषण से भी की। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।

अब तक 16 मरीजों के भरे जा चुके हैं सैंपल

स्वाइनफ्लू की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 16 मरीजों के सैंपल दिल्ली जांच के लिए भेजे हैं। जिनकी आई रिपोर्ट के मुताबिक 11 निगेटिव मिले हैं। तीन पॉजिटीव मिल चुके हैं। जबकि दो कि रिपोर्ट आना बाकी है। रविवार को सामने आया स्वाइन फ्लू का केस इंदिरा विकास कॉलोनी के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति का है। जो पिछले तीन दिन से जुकाम, बुखार से पीड़ित है। उसे रविवार को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका सैंपल लिया गया।