- Hindi News
- प्रबंधन कमेटी पर पशुक्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज हो: सैनी
प्रबंधन कमेटी पर पशुक्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज हो: सैनी
पिछलेपांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सुशील सैनी, आनंद स्वरूप सैनी, घनश्याम शर्मा, भगवान दास सैनी एवं नरेश सैनी ने बताया कि जब तक गऊओं की देखरेख की व्यवस्था को दुरूस्त नहीं किया जाता। तब तक उनका गोभक्तों का धरना जारी रहेगा। उन्होंनें मांग की कि गोशाला प्रबंधक कमेटी के प्रधान बाबूलाल अन्य सदस्यों को हटाया जाए। वहीं उनसे गबन की राशि वसूली जाए। सुशील सैनी ने बताया कि 15 फरवरी को होने वाले चुनाव में बाबू लाल, भागीरथ, सज्जन केडिया, राजेंद्र रातुसरिया प्रेम कंदोई को प्रधान पद के लिए ना चुना जाए।
गऊओं की मौत मामले में निष्पक्षता से जांच हो। गोशाला की ऑडिट करवाई जाए। सुशील सैनी ने आरोप लगाया कि गोशाला में गऊओं के नाम पर गबन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को गोभक्त अपनी मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन देेंगें। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस कमेटी पर पशुक्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गबन किए गए धन की रिकवरी की जाए। इसके अलावा सैनी ने सिटी एसएचओ पर धमकाने का भी आरोप लगाया। उधर गऊओं की दयनीय दशा को देखकर पूर्व विधायक गोपाल कांडा ने भी अनशनकारियों गोशाला प्रबंधकों से मुलाकात की।