जल्द बैंक खाता खुलवाएं पेंशन धारक
सिरसा | वार्ड3 में जिन पेंशन भोगियों के बैंक खाते नहीं खोले जा सके हैं वे जल्द से जल्द लघु सचिवालय स्थित स्टेट बैंक शाखा में जाकर अपना बैंक खाता खुलवा लें। नगर पार्षद रमेश मेहता ने बताया कि बैंक खाता खुलवाने के लिए दो फोटो, आधार कार्ड इसके अलावा एक अन्य आईडी साथ लेकर जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अथवा पेंशन प्राप्त करने के लिए बैंक खाते का होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि अगले माह से पेंशन सीधे बैंक खाते में आएगी और जिसके लिए प्रत्येक पेंशन भोगी को बैंक खाता खुलवाना जरूरी होगा।