पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों की मांग पर नहीं दिया जा रहा ध्यान : सिद्व

शिक्षकों की मांग पर नहीं दिया जा रहा ध्यान : सिद्व

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | राजकीयप्राथमिक संघ खंड नाथूसरी चौपटा की कार्यकारणी की बैठक हुई। इसके बाद खंड प्रधान प्रवीन सिद्धू की अगुवाई में मांगों को लेकर खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी भगवानदास को सौंपा। खंड प्रधान प्रवीन सिद्व ने कहा कि शिक्षकों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिनमें शिक्षकों के स्थाईकरण, एलटीसी, सर्विस पुस्तिका पूरी करने, बिजली बिलों की राशि जारी करने, मिड डे मील राशन राशि के बारे में, वेतन बिलों के लिए डीडीओ द्वारा बिल खर्चा लेने के बारे में खंड कार्यालय के स्टाफ द्वारा बेवजह शिक्षकों के काम लटकाने के बारे में लंबे समय से मांग कर रहे हैं। मौके पर पूर्व खंड प्रधान रतिराम, चानन सिंह, कृष्ण कन्हैया, राजपाल, सीताराम, सुनील कडवासरा ओमप्रकाश मौजूद थे।