- Hindi News
- महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति प्रेरणा शिविर प्रतिभा सम्मान समारोह 15 को
महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति प्रेरणा शिविर प्रतिभा सम्मान समारोह 15 को
सिरसा | महाराजागुरु दक्ष प्रजापति शिवा समिति सिरसा के तत्वावधान में 15 फरवरी को रानियां रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में एक प्रेरणा शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में कुम्हार (प्रजापति) समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। शिक्षा समिति के जिलाध्यक्ष प्रो. रामचंद्र लिंबा ने बताया कि शिविर में दसवीं बाहरवीं में 2013-14 सत्र में 70 प्रतिशत से अधिक स्नातक कक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षा समिति के आजीवन सदस्यों, समाजसेवी एवं समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।