- Hindi News
- युवा राजपूत सभा की बैठक में बांटे पहचान पत्र
युवा राजपूत सभा की बैठक में बांटे पहचान पत्र
युवाराजपूत सभा की बैठक गांव शेरपुरा में सभा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्यअतिथि मनोहर सिंह राठौड़ ने शिरकत की। बैठक में सभा के सचिव अजीत सिंह चौहान ने युवाओं को संगठित होकर सभा के सामाजिक कार्यों में दिल से भागीदारी लेने का आह्वान किया। उप प्रधान गिरधारी सिंह नरुका ने ग्रामीण युवाओं से कहा कि गांव में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें ताकि मौसम के हिसाब से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। सभा के प्रधान भूपेंद्र सिंह खिच्ची ने युवाओं को पहचान पत्र वितरित किए।
उन्होंने कहा कि पहचान पत्र से युवाओं की अपनी अलग से पहचान बनती है। साथ ही इससे युवा अपनी जिम्मेदारी समझकर सभा के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को बिना किसी लापरवाही के करें। मुख्यअतिथि मनोहर सिंह राठौड़ ने युवाओं को भावी योजनाओं की जानकारी दी।