स्वामी दिव्यानंद ने बताया गीता महत्व
गांवपंजुआना में स्थित श्री मंगलमूर्ति श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में चतुर्थ वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में दिव्य श्री गीता अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में चरण गीता भागवत व्यास डा. स्वामी दिव्यानंद जी महाराज भिक्षु ने अपने पावन वचनों से श्रद्धालुओं को गीता के महत्व के बारे में बतलाया।
समापन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की तथा स्वामी जी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि सिरसा धार्मिक नगरी है तथा समय समय पर संतों महात्माओं का संग पाकर यह और पावन हो जाती है। इस अवसर पर उन्होंनें आयोजकों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।
आयोजकों ने होशियारी लाल शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जयदयाल मेहता,मा.रोशनलाल गोयल,जगदीश चंद मेहता,मुरारी मेहता, प्रदीप मेहता,धर्मपाल मेहता,चन्द्रशेखर मेहता, मा.राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, भोला जैन, संगीत कुमार, बृजदान चारण,संजय चावरिया, बंसीलाल नाहर उपस्थित थे।
गांव पंजुआना में श्री हनुमान मंदिर में स्वामी दिव्यानंद महाराज भिक्षु से आशीर्वाद लेते हुए कांग्रेस प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा अन्य।