- Hindi News
- स्पीड के दूसरे चरण में 300 बच्चों ने भाग लिया
स्पीड के दूसरे चरण में 300 बच्चों ने भाग लिया
हरियाणाखेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने स्पीड-2015 के द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम शुरू किया गया है। स्पीड प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में आज लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया।
जिला खेल एवं युवा मामले अधिकारी लक्ष्मण सिंह सैनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 9 फरवरी से शुरू होकर 16 फरवरी तक सम्पन्न होगी। स्पोर्ट्स एंड फिजीकल एक्सरसाइज इवेल्यूएशन एंड डेवलमेंट (स्पीड)के द्वितीय चरण की प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के आयु प्रमाण- पत्र स्कूल के विड्रोल अनुसार प्राचार्य से सत्यापित करवाकर लाना होगा। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद बच्चों के परीक्षण को पास करने के लिए तीन राउंड में 30 मीटर फ्लाइंग रेस , 6 गुणा 10 शटल दौड़, स्टैंडिंग वर्टिकल जंप, मेडिसन बॉल थ्रो, बैंड एंड रीच तथा 800 मीटर दौड़ से गुजरना होगा। इस परीक्षण को पारदर्शी बनाने के लिए दूसरे जिलों के 19 कोच की तैनाती की गई है। सैनी ने जिला के उन बच्चों से आग्रह किया जिन्होंने प्रथम चरण में पास हुए थे। वे द्वितीय चरण के टेस्ट के लिए स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जरूर पहुंचे।
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित स्पीड टेस्ट में भाग लेते प्रतिभागी।