- Hindi News
- कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आज करेंगे प्रदर्शन
कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आज करेंगे प्रदर्शन
भाजपासरकार में कर्मचारियों की अनदेखी लागू हो रही कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हरियाणा कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में कर्मचारी 10 फरवरी से संघर्ष का बिगुल बजाने जा रहे है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कर्मचारियों की अनदेखी हो रही है और भाजपा कर्मचारी विरोधी नीतियों को भी लागू कर रही है, जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है और 10 फरवरी से संघर्ष शुरू कर दिया जाएगा। पूर्व सरकार ने कर्मचारियों को लंबे संघर्ष के बाद उनकी मांगों पर कुछ सहमतियां दी थी, जिसे भी पूरा नहीं किया गया। उसके बाद भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व चुनाव के समय पूर्व कुछ वायदे किए थे, जो भी पूरे नहीं हुए। प्रदेशाध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों की अनदेखी करते हुए कर्मचारी हित में चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वायदों को पूरा करें।