पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज उपायुक्त बांटेंगे स्कूली बच्चों को एलबेन्डाजोल की गाेलियां

आज उपायुक्त बांटेंगे स्कूली बच्चों को एलबेन्डाजोल की गाेलियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | राष्ट्रीयकृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा में सुबह 9 बजे स्कूली बच्चों को एलबेन्डाजोल नामक दवाई दी जाएगी। जिसकी शुरूआत डीसी निखिल गजराज करेंगे। सिविल सर्जन सुरेन्द्र नैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को एलबेन्डाजोल दवाई दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को तथा सरकारी स्कूलों में 6 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को यह एलबेन्डाजोल नामक दवाई निशुल्क दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को दवाई लेने से वंचित रह गए बच्चों को 13 फरवरी को भी यह दवाइयां दी जाएगी। सिविल सर्जन ने बताया कि जो बच्चे किसी भी प्रकार से बीमार है या चिकित्सीय देखरेख में है उन्हें दवाई नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पेट में कीड़े होने पर शरीर दिमाग का पूर्ण विकास नहीं होता।