पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसीडी कॉलेज की दो छात्राओं का चयन

जेसीडी कॉलेज की दो छात्राओं का चयन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसीडीविद्यापीठ में स्थापित इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक के विद्यार्थियों के लिए रोजगार मुहैया करवाने के लिए 8 फरवरी को पूल कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन करवाया गया। जिसमें फ्रैन कनेक्ट कंपनी के अधिकारियों ने 60 से अधिक विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया दो छात्राओं का इसमें चयन किया गया।

जेसीडी विद्यापीठ के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी भूषण बांसल ने बताया कि जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक के कंप्यूटर विभाग के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें 60 से अधिक विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्लेसमेंट प्रक्रिया हेतु लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिसमें जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज की कंप्यूटर विभाग की छात्राएं हितांशी गर्ग प्रिया अरोड़ा का अंतिम चरण में कंपनी के अधिकारियों द्वारा सॉफ्टवेयर डेवलेपर के पद पर चयन किया गया।

जेसीडी विद्यापीठ के प्रबन्धक निदेशक रियर एडमिरल राव सुरेन्द्र सिंह, जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एनएस भाल ने चयनित छात्राएं हितांशी गर्ग प्रिया अरोड़ा को बधाई।

जेसीडी विद्यापीठ के इंजीनियरिंग काॅलेज के पूल कैम्पस प्लेसमेंट कार्यक्रम में भाग लेते छात्र।