- Hindi News
- स्कूल में पहुंचने पर बच्चों को किया स्वागत
स्कूल में पहुंचने पर बच्चों को किया स्वागत
4से 6 फरवरी तक गुडग़ांव में हुई राज्यस्तरीय जनसंख्या शिक्षा विषय में घटते हुए लिंग अनुपात उप विषय पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर सिरसा के राजकीय उच्च विद्यालय, सिकंदरपुर की टीम का तृतीय स्थान हासिल किया इस अवसर पर टीम का विद्यालय प्रांगण में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर डिंग डाइट के प्राचार्य हरमेल सिंह ने इस टीम के गाइड नरेश कुमार ग्रोवर टीम के सदस्य हरप्रीत केवल को बधाई दी और कहा कि इस टीम पर पूरी मेहनत करके जिले का नाम पूरे राज्य में चमकाया है।
इस विषय में पूरे राज्य से 21 टीमों ने भाग लिया और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय को निर्णायक मंडल ने काफी सराहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में अंतेश रानी मुख्याध्यापिका ने बच्चों नरेश कुमार ग्रोवर को प्रशस्ति पत्र एक हजार रुपये की नकद राशि वितरित की।
गुड़गाव में हुई राज्यस्तरीय जनसंख्या विषय पर विजेता रही सिंकदरपुर स्कूल की टीम को सम्मानित काते हुए मुख्यअतिथि हरमेल सिंह अन्य।