- Hindi News
- एसडीएम परमजीत चहल ने निकाला कृषि यंत्रों का ड्रा
एसडीएम परमजीत चहल ने निकाला कृषि यंत्रों का ड्रा
कृषियंत्रों का ड्रा 6 फरवरी को उपमंडल अधिकारी ना. परमजीत सिंह चहल की अध्यक्षता में निकाला गया। सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि लेजर लेंड लेवलर सामान्य श्रेणी के 110, रिजर्व कैटेगरी के लिए 101, रोटावेटर सामान्य श्रेणी के लिए 240, रिजर्व कैटेगरी के लिए 196, स्ट्रा रीपर सामान्य के लिए 14, रिजर्व केटेगरी के लिए 9, स्ट्रा रीपर स्टेट प्लान एस सी केटेगरी के लिए 17, लेजर लेंड लेवलर स्टेट प्लान एस सी केटेगरी के लिए 18, पावर वीडर रिजर्व केटेगरी के लिए 01 स्पेल आवेदकों का ड्रा निकाला गया था।
उन्होंने बताया कि सफल आवेदक 9 से 11 फरवरी 2015 तक सहायक कृषि अभियंता सिरसा से अपने परमिट प्राप्त कर सकते है अन्यथा उनका परमिट रद्द कर दिया जाएगा उसकी जगह वेटिंग के आवेदक को परमिट जारी कर दिया जाएगा।