नि:शुल्क जांच शिविर 15 को
सिरसा | सीएमकेकॉलेज के नजदीक स्थित श्री कृष्ण मानव सेवा संस्थान में श्री कृष्ण मानव कल्याण समिति के संस्थापक स्व. श्री भगवान दास बजाज की स्मृति में समिति की ओर से आगामी 15 फरवरी, रविवार को एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। समिति के सचिव चंद्रशेखर मेहता सह सचिव रणजीत सिंह टक्कर ने कहा कि यह नि:शुल्क जांच शिविर 15 फरवरी, रविवार सुबह 9 बजे समिति भवन में लगाया जाएगा।