- Hindi News
- 15 फरवरी को मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व : ब्रह्मकुमारी बिंदू
15 फरवरी को मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व : ब्रह्मकुमारी बिंदू
सिरसा | महाशिवरात्रिका पर्व ब्रह्माकुमारीज द्वारा पूरे विश्व में स्थित शाखाओं में बड़े उल्लास से मनाया जाता है। इस अवसर पर परमपिता शिव परमात्मा की महिमा के साथ साथ शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य, शिवध्वजारोहण तथा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में शांति सरोवर द्वारा भी इस महान पर्व को मनाने हेतु परमात्म शक्तियों द्वारा महापरिवर्तन विषय पर एक समारोह का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम हुड्डा, सेक्टर 20 के कम्युनिटी सेंटर में सांय 5.30 बजे प्रारंभ होगा। ब्रह्मकुमारी बिंदू बहन ने बताया कि इस मौके अलौकिक गीत-संगीत के माध्यम से शिव पिता की महिमा का व्याख्यान किया जाएगा।