- Hindi News
- जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य : दर्शना इंसा
जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य : दर्शना इंसा
डबवाली | सिरसारोड स्थित डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चा घर में मंगलवार सुबह रहमोकरम माह के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा हुई। इसमें सिरसा से आए 45 मेंबरी कमेटी सदस्य दर्शना इंसा, मुन्नी इंसा, प्रवीन इंसा, रूपा इंसा, रोमी इंसा, जितेंद्र इंसा, रामपाल इंसा, ओम पाल इंसा उमेद इंसा ने डेरे की ओर से चलाए जा रहे 104 मानवता भलाई कार्यों के बारे में जानकारी दी। दर्शना इंसा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। नामचर्चा में श्रद्धालुओं ने बिगड़ी बनाने वाला गुरु बिन कौन है, दुखड़े मिटाने वाला गुरु बिन कौन है ऐह सिर है अमानत सतगुरु दी, भजन सुनाकर गुरु यश गाया। संत ब्रह्मचारी कुलवंत इंसा, भंगीदास रमेश इंसा खुइयां, गोबिंद इंसा, शिवजी इंसा, गिरधर इंसा सहित अन्य मौजूद रहे।