पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेहड़ी वालोंं को दुकान और गरीबों को मकान उपलब्ध करवाएंगे : सेतिया

रेहड़ी वालोंं को दुकान और गरीबों को मकान उपलब्ध करवाएंगे : सेतिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहुलसेतिया ने कहा कि सिरसा से भाजपा की प्रत्याशी के जीतने पर विकासकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा। वहीं शहर के हर रेहड़ीवाले को दुकान गरीबों को उनका अपने मकान का मालिक बनाया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। वे सोमवार वार्ड नंबर दो में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया के सुपुत्र गोकुल सेतिया ने जनसभा में वार्ड की बदहाली के लिए वर्तमान विधायक एवं इनेलो बहुमत वाली नगर परिषद को जिम्मेदार ठहराया।

इस अवसर पर भूप सिंह सुथार, आत्माराम बेनीवाल, सीता राम चौहान, रोहताश बिश्नोई, गुरमेल मास्टर, हवा सिंह थानेदार, लोकेश पांडे, सोनू बाबा, जगदीश, नत्थूराम, गोपालराम सुथार, दीप सिंह नेगी, नेगसिंह, प्रेम यादव, चांद सिंह, राजा चौहान, ओमप्रकाश, मुनीष कुमार, अनिल कुमार, नवीन कुमार मौजूद थे।

सिरसा। भाजपा नेता राहुल सेतिया की मौजूदगी में पूर्व पार्षद अजमेर सेठी सुनील कुमार इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।