पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुल के निर्माण को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

पुल के निर्माण को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{गुसाईयाना के लोगों ने काम रुकवाया

भास्करन्यूज | नाथूसरी चौपटा

गांवगिगोरानी के समीप रामपुरा माईनर पर बन रहे पुल पर गिगोरानी गुसाईयाना के ग्रामीणों ने पुल का नीचे निर्माण करने को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुल की छत का लेवल सही नहीं है। जिसको लेकर पुल का निर्माण कार्य रुकवा दिया। उग्र हुए किसानों को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों को समझाया कि लेवल जांच के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

गांव गुसाईयाना के मूंसी राम, रामस्वरूप, मेहर चंद, कृष्ण कुमार,सुरजीत, शुशील, जीत राम, रामचंद्र, गिगोरानी के विनोद, विकास, सुधीर ,रणवीर सिंह ने कहा कि पुल की छत का लेवल काफी नीचा है जिससे पीछे से आने वाला पानी छत को छूकर गुजरता है और पूरा पानी सप्लाई नहीं होता। इस बारे में कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया कि नये पुल का निर्माण में पुल की छत का लेवल ऊंचा रखा जाए। लेकिन अब पुल को ऊंचा नहीं उठाया गया है।

अब छत लगाने का समय आया तो किसान इकट्ठे हो गये और मांग पूरी होने पर सिरसा भादरा मार्ग जाम करने लगे तभी सूचना मिलने पर एसडीओ नरेंद्र सिंह,जेई ओमप्रकाश, जेई नफे सिंह, नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी सुखदेव सिंह,कागदाना चौकी इंचार्ज देवी लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे किसानों को समझाया। किसानों को बताया कि दो दिन बाद जब माइनर में पानी आएगा तभी पानी के लेवल की जांच की जाएगी लेवल सही होने पर पुन निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। इसके बाद किसान शांत हुए।