- Hindi News
- नॉर्थ जोन स्वीमिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीत कर लौटे खिलाड़ी
नॉर्थ जोन स्वीमिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीत कर लौटे खिलाड़ी
रोहतकमें 12 सितंबर से हुई पांच दिवसीय नॉर्थ जोन स्वीमिंग चैंपियनशिप में शाह सतनाम ब्वॉयज खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर लौटे। खिलाडिय़ों ने चैंपियनशिप में 13 गोल्ड, 19 सिल्वर, 16 ब्रॉन्ज हासिल किए। पदक विजेता खिलाडिय़ों ने अपनी सफलता का श्रेय डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां को दिया। चैम्पियनशिप में प्रदर्शन करने वाले 13 खिलाडिय़ों का चयन स्वीमिंग की नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। जोकि गुजरात के बड़ोदरा में 16 से 20 अक्टूबर को होगी।
स्कूल के प्रिंसीपल आरके धवन इंसां कोच गूगन इन्सां ने बताया कि चैंपियनशिप में अंडर-19,16,14 12 आयु वर्ग में करवाई गई। जिसमें स्कूल के बसंत तोमर इंसां को बेस्ट अवार्ड दिया गया जिन्होंने 5 गोल्ड 2 सिल्वर पदकों पर कब्जा जमाया। उन्होंने बताया कि गुरसेवक इंसां ने 3 स्वर्ण, 2 रजत, हरसेवक इंसां ने 2 रजत,1 कांस्य, भारत इन्सां ने 1 रजत, सुखरीत इंसां ने 2 रजत, 1 कांस्य, प्रतीक इंसां ने 2 रजत, निशांत इंसां 1 रजत, बसंत इंसां ने 5 स्वर्ण, 2 रजत, विशाल इंसां 1 स्वर्ण, 1 रजत 1 कांस्य, लवकुश इंसां ने 2 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य, देवजीत ने 1 रजत, धीमान इंसां ने 1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य, जसविन्द्र इंसां ने 1 स्वर्ण, सुमित इंसां ने 1 कांस्य, कुशमीत इंसां ने 2 रजत, 1 कांस्य, साहिल इंसां ने 2 कांस्य पदक हासिल किए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा परमजीत इंसां, साहिल इंसां,अरविंद इंसां, शुभम इंसां, अमन इंसां, सुनील इंसां, सन्नी इंसां ने एक-एक कांस्य पदक हासिल किया। कोच ने बताया कि गुरसेवक इंसां,हरसेवक इंसां,भारत इंसां,सुखरीत इन्सां,प्रतीक इंसां,निशांत इंसां,बसंत इंसां,विशाल इंसां,लवकुश इंसां,देवजीत,धीमान इंसां,जसविंद्र इन्सां,कुशमीत इंसां का चयन गुजरात के बड़ौदरा में होनी वाली नेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
शाह सतनाम जी ब्वाॅय स्कूल की स्वीमिंग टीम।