पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनावों में अपडेट रहंे नोडल अधिकारी : डीसी

चुनावों में अपडेट रहंे नोडल अधिकारी : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाके प्रबंधन को लेकर मंगलवार को नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सीधे मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के दौरान संबंधित क्षेत्रों की सूचना से अपडेट रहेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रकार की व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुनाव में मैनपावर को व्यवस्थित ढंग से ड्यूटी प्रशिक्षण के लिए नगराधीश को निर्देश दिए कि वे समय पर ईवीएम के बारे में प्रशिक्षण दें। इसके साथ ही वी एम की प्रथम रेंडेमाईजेशन करवाएं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के रखरखाव प्रबंध वितरण के लिए निर्देश दिए कि वे ईवीएम की रेंडेमाईजेशन करते समय वीडियोग्राफी करवाएं। उन्होंने यातायात प्रबंध के लिए आरटीओ को निर्देश दिए कि वे चुनाव में प्रयोग होने वाली गाडिय़ों का पूर्ण प्रबंध करवाए। निर्धारित किए गए रेट का विवरण दें।

मौलिक मतदाता मौलिक शिक्षा प्रतिभागीय सिस्टम स्वीप के प्रबंध के लिए जिला वन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे मतदान करने के बारे में स्वीप के माध्यम से विशेष प्रचार करवाए ताकि जिला में मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक हो। चुनाव से संबंधित सामग्री के प्रबंधन के लिए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिक विभाग के अधीक्षक अभियंता को निर्देश दिए कि वे चुनाव सामग्री का पूर्ण रूप से निरीक्षण करें ताकि चुनाव के समय किसी प्रकार की कोई दिक्कत आएं। उन्होंने आदर्श चुनाव संहिता के क्रियान्वयन के लिए रोडवेज के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि वे जिले में कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो तो संबंधित आर से इसकी रिर्पोट लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजें।

चुनाव में पर्यवेक्षकों के प्रबंधन के लिए उप कृषि निदेशक से कहा कि वे इस बारे पूर्ण रुप से प्रबंध करवाना सुनिश्चित करें। बैलेट पेपर डम्मी बैलेट पेपर तैयार करवाने संबंधित कार्यों के लिए जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए। शिकायत निवारण एवं हेल्प लाईन के लिए सचिव जिला रेडक्रास सोसायटी को निर्देश दिए कि उनके पास आने वाली सभी प्रकार की शिकायतों को संबंधित आर के पास भेजे तथा उनको एक रजिस्टर में दर्ज करें। इसके अतिरिक्त मतदान केंद्रोंं, मतगणना केंद्रो प्रशिक्षण केंद्रों पर पेयजल सुविधा के लिए अधीक्षक अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग त