पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटीएम ने ली बैंक अधिकारियों की बैठक

सीटीएम ने ली बैंक अधिकारियों की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा| नगराधीशनिर्मल नागर ने सभी बैंकर से अपील की है कि वे संबंधित बैंकों में संदेहजनक लेन देन की प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला चुनाव कार्यालय में भेजे। नागर मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में चुनाव में मतदाताओं को लालच देकर पैसे के लेन देन को रोकने के उद्देश्य से बुलाई गई बैठक में बैंकर को सं‍बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक लाख से ऊपर का लेन देन आरटीजीएस या प्रत्यक्ष रुप से करने पर उम्मीदवार, उनकी प|ी आश्रित के लिए उम्मीदवार को शपथ पत्र लेेना होगा। किसी भी व्यक्ति के खाते में पिछले दो माह के दौरान दस लाख से अधिक की राशि बैंक में जमा करवाई जाती है या निकाली जाती है तो उसके लिए रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में देनी होगी।

उन्होंने कहा कि जिस बैंक शाखा द्वारा दूसरे बैंक में कैश ले जाया जाता है तो कैश वैन में रखे कैश का पूरा विवरण साथ रखना होगा। संबंधित क्षेत्र का नोडल अधिकारी विवरण की चैकिंग कर सकता है। कैश और दस्तावेज में मिलान पाए जाने पर बैंकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। कोई भी कर्मचारी कैश डिलीवरी वैन में कैश लाने ले जाने का कार्य करे उनके पास संबंधित बैंक का पहचान-पत्र होना अनिवार्य है। बैंक अधिकारियों को किसी प्रकार की बड़ी लेन देन के बारे में प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला चुनाव कार्यालय में भेजनी होगी।इस अवसर पर तहसीलदार चुनाव श्री चंदू लाल सैनी, एलडीएम श्री बीआर कुकरेजा सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक अधिकारी उपस्थित थे।