पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायंस क्लब रानियां एक्टिव ने लगाया रक्तदान शिविर

लायंस क्लब रानियां एक्टिव ने लगाया रक्तदान शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानियां | लायंसक्लब रानियां एक्टिव द्वारा रक्तदान शिविर शहर की मुलतानी धर्मशाला में लगाया गया। जिसमें सिरसा से शिवशक्ति ब्लड बैंक की टीम ने अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की। शिविर मेंं 78 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में हल्के से भाजपा प्रत्याशी चौ. जगदीश नेहरा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनाज मंडी के प्रधान गोबिंद पोपली, चंद्रभान कामरा, सुभाष अरोड़ा ने शिरकत की। इस अवसर पर क्लब के सचिव अनिल कामरा ने बताया कि इलाका निवासियों द्वारा इस शिविर में क्लब को भरपूर सहयोग मिला है, तथा लोगों में इस पुण्य के काम को लेकर बहुत उत्साह है। मौके पर क्लब के प्रधान ललित पोपली, कोषाध्यक्ष विक्की वधवा, डॉ. अमित गगनेजा, संजय अरोड़ा, मुकेश खुराना, कपिल कालड़ा, वेद प्रकाश कामरा, तनुज कामरा, साहिल कालड़ा, सुनील शीलू, रामजी पोपली, दीपक मेहता, दीपक मदान एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन रिक्की कामरा उपस्थित थे।