बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री भेजी
संतबाबा जीत सिंह कारसेवा वाले सिख वेल्फेयर फॉंर्म के सहयोग से जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए राहत सामग्री का ट्रक रवाना किया गया। ट्रक में बाढ़ पीडि़तों के लिए चीनी, चावल, आटा, बिस्कुट, पानी की बोतलें, चायपत्ती इत्यादि खाद्य सामग्री सहित कंबल, रजाई इत्यादि सामान रवाना किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित गुरू की संगत को संबोधित करते हुए बाबा जीत सिंह ने कहा कि हमारे गुरुओं ने सभी को मानवता भलाई के लिए ही कार्य करने के उपदेश दिए हैं, इसलिए हम सबको अपनी किरत कमाई में से मानवता की सेवा के लिए काम करना चाहिए।