सीवर समस्या को लेकर िकया प्रदर्शन
सीवरसमस्या को लेकर अग्रसेन कॉलोनी स्थित स्टेट बैंक वाली गली निवासियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कॉलोनी वासियों ने जब जाम लगाने लगे। उसी दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन देकर शांत किया। इससे पहले कॉलोनी निवासी गली में दोपहर 12 बजे एकत्रित हुए। उन्होंने सीवर समस्या को लेकर पहले एसडीएम को अवगत कराया। इसके बाद गली में पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में सभी ने जाम लगाने की योजना बनाई। सूचना पाकर पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ प्यारे लाल जेई ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। कॉलोनी वासी अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, रमेश, केके शर्मा, योगराज ने कहा कि सीवरेज समस्या को लेकर पब्लिक हेल्थ विभाग बेगू रोड स्थित सूर्या होटल वाली गली से बड़ी लाइन डाली जा रही है। जिसका निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। जब अधिकारियों को सीवरेज समस्या बताते हैं तो कोई अधिकारी सुनता ही नहीं है। ठेकेदार मानव स्वामी ने कहा कि सीवरेज का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। पहले रोड पर लगे बिजली खंबे नहीं हटाने से कार्य बाधित हुआ।