पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | सागवानचौंक पर स्थित मै. रामदयाल रामप्रसाद शर्मा पेट्रोल पम्प पर भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लि. द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए \\\'ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिसार से बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सेल्ज मैनेजर नीरज के. जारीया ने उपस्थित ग्राहकों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत पेट्रोलियम 100 वर्ष से अधिक पुरानी आयल कंपनी है और इसका उद्देश्य ग्राहक सेवा में सदैव तत्पर रहना है।

इस मौके पर बीपीसीएल पर आधारित फिल्म भी प्रदर्शित की गई। सेल्ज मैनेजर नीरज के. जारीया ने बताया कि बीपीसीअल क्षेत्र में नित नए प्रयोगों जैसे \\\'प्योर फॉर श्योर, स्मार्ट फिलीट कार्ड आदि लेकर आई है। इसी क्रम में अपने सभी पंपों पर ऑटोमेशन के द्वारा अपने विभिन्न कार्यालयों को जोड़ रही है। ऑटोमेशन के द्वारा ग्राहक स्वयं द्वारा लिए गए ईंधन की मात्रा की जांच कम्प्यूटर रिकार्ड से कभी भी जांच कर सकते हैं।