महिला के गले से चेन झपटी
भादराबाजार स्थित गली मोमन नंबरदार वाली में मंगलवार को एक महिला के गले से पैदल व्यक्ति सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। महिला ने पति सहित शहर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस झपटमार की तलाश में जुट गई है।
गांव फेफाना निवासी 45 वर्षीय सरोज प|ी रमेश कुमार अपने बेटी रानी के साथ सिरसा आई थी। प्रभात पैलेस के निकट बस से उतरकर वह पैदल ही अपने रिश्तेदार के गली मोमन नंबरदार वाली स्थित आवास पर जा रही थी। रास्ते में एक व्यक्ति ने सरोज के गले से चेन झपटी और फरार हो गया। सरोज का कहना है कि चेन करीब 3 तोले की थी। घटना के बारे में उसने अपने पति रमेश को सूचित किया। इसके बाद उसका पति वहां आया और वे शहर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। यहां बता दें कि अगस्त माह में 12 घंटे में ही पांच चेन स्नेचिंग की एक साथ वारदात हुई थी। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
गली मोमनराम नंवरदार वाली में सरोज देवी अपने साथ चेनस्नेचिंग होने के बारे में पुलिसकर्मी को बताती हुई।