- Hindi News
- लूट के भय से दस एटीएम बंद एक जमाल से हिसार में शिफ्ट
लूट के भय से दस एटीएम बंद एक जमाल से हिसार में शिफ्ट
सिरसाफतेहाबाद में हुई बैंक एटीएम लूट की घटनाओं के बाद प्रशासन के आदेश पर असुरक्षित एटीएम मशीन में केश डालना बंद कर दिया है। इसके अलावा असुरक्षा के चलते गांव जमाल में पीएनबी बैंक के एटीएम को वहां से स्थानांतरित कर दिया है। यह एटीएम ग्रामीणों की सुविधा के लिए हाल ही में खोला गया था। उसके बाद उसे असुरक्षित देखते हुए वहां से हिसार जिले के गांव सातरोड में शिफ्ट कर दिया है।
इसके अलावा फतेहाबाद जिले के गांव गोरखपुर का एटीएम सिरसा शहर में शिफ्ट किया गया है। इससे पता लगाता है एटीएम मशीन का प्रबंधन करने वाली कंपनी बैंक प्रबंधकों ने प्रशासन के आदेशों की पालना करनी शुरू कर दी है। कंपनी बैंक प्रबंधन द्वारा असुरक्षित एटीएम के शटर रात को डाउन करवाए जाते हैं और उनमें केश नहीं डाला जाता। यह निर्णय प्रशासन ने लगातार हो रही एटीएम लूट की घटनाओं के बाद लिया था। जिसका असर अब दिखना शुरू हो गया है।
सदर बाजार में बंद पड़ा एटीएम।
सिरसा फतेहाबाद में हो चुकी है चार बार एटीएम लूट की वारदात
एटीएमलूट गिरोह के सदस्यों ने सिरसा फतेहाबाद जिले में पिछले दो माह के दौरान चार वारदातों को अंजाम दिया है। जिनमें पहली घटना 25 जून की रात्रि को फतेहाबाद में घटित हुई। उसके बाद तीन दिन बाद ही सिरसा में पीएनबी बैंक का 11 लाख रुपये की राशि से भरा एटीएम उखाड़ा गया। उसके बाद 15 जुलाई को गांव डिंग से एसबीआई बैंक के एटीएम को उखाड़ा गया। उसमें 15 लाख की नगदी थी। उसके बाद डबवाली में एटीएम लूट की घटना को अंजाम दिया गया। उसमें भी दस लाख से अधिक की राशि थी। पुलिस इन घटनाओं के बारे में अभी तक कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी।
असुरक्षा ग्रामीणों के लिए बनी दुविधा
एटीएमलूट की घटनाओं के बाद प्रशासन द्वारा बंद करवाए जा रहे एटीएम ग्रामीणों के लिए दुविधा खड़ी कर रहे हैं। गांव जमाल का एटीएम सातरोड हिसार में शिफ्ट होने से ग्रामीणों को समस्या आने लगी है। अब उन्हें पहले की भांति ही लाइन में खड़े होकर कैश निकलवाना पड़ता है। गांव में दो बैंक होने के कारण हाल ही में पीएनबी बैंक ने एटीएम मशीन लगाई थी। जिसे अब शिफ्ट कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यहां पर एटीएम मशीन सुरक्षित नहीं है। इसलिए इसे सातरोड शिफ्ट कर दिया है। इसी प्रकार गांव गोरखपुर के एटीएम को सिरसा में शिफ्ट कर दिया गया है।
ये कर रखे हैं बंद
सुरक्षाकी दृष्टि के